BREAKING

Jaunpur News: ईद को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। आगामी ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया तथा त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान नगर में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और चूना छिड़काव की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। नगर पंचायत के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ईद से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि ईद के दिन नगर में कहीं भी अव्यवस्था न हो।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मड़ियाहूं में होली मिलन समारोह का आयोजन

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, इसे सभी लोग मिलजुल कर मनाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही किसी प्रकार की भ्रामक सूचना फैलाएं। सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नमाज अदा न करने की भी अपील की गई।

उन्होंने बताया कि नगर में सूअरों को खुले में न घूमने देने के लिए संबंधित लोगों को निर्देशित कर दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली, वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार, ईशा फारुकी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210


नया सबेरा का चैनल JOIN करें