BREAKING

Jaunpur News: मड़ियाहूं में होली मिलन समारोह का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं,जौनपुर। होली का पर्व सामाजिक समरसता, सौहार्द ,समानता और एकता का संदेश देता हैं और सुन्दर काण्ड पाठ समाज के संस्कार संकृति और मर्यादा को बताते हैं।जब सुन्दर काण्ड पाठ और होली मिलन कार्यक्रम एक साथ हो तो वह एक अलौकिक और अनोखा कार्यक्रम होता है, उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने ग्राम सभा गौरा बेलवा में भाजपा नेता पं राज कृष्ण शर्मा के आवास पर सुन्दर काण्ड पाठ और होली मिलन समारोह के आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में कहीं। इसके पूर्व सुन्दर काण्ड गायन टोली ने सुन्दर काण्ड पाठ और भव्य होली मिलन के गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

समारोह में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता पं राधा कृष्ण शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज को मजबूती मिलती है। इस दौरान कार्यक्रम में कमला हास्पिटल मछलीशहर के डायरेक्टर डा आर बी चौहान, संतोष कुमार दूबे, आशीष शुक्ला, बिनोद सेठ सुरेन्द्र पाठक, अशोक सिंह ,बाल कृष्ण शर्मा,जगदीश चौहान, सुधीर पटेल, राजेन्द्र पटेल, नामवर सरोज, रविन्द्र पाठक, अभय यादव कन्हैया लाल पांडेय, कमलेश सिंह,अनीस सरोज, संजीव गुप्ता, प्रवीण पाण्डेय, अभिषेक रावत,घनश्याम मिश्रा अध्यक्ष अधिवक्ता संघ मड़ियाहूं, कमलेश सिंह,साहब दूबे,पिंटू गुप्ता,अभय यादव, सूर्यबली गौतम,महाबली पांडेय,राज बहादुर यादव, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय और सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किसान नेता ने एसपी से व्यक्तिगत सुरक्षा की उठाएं मांग



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें