BREAKING

Jaunpur News: किसान नेता ने एसपी से व्यक्तिगत सुरक्षा की उठाएं मांग



कहा मेरे सामाजिक कार्यों से कुछ असामाजिक तत्व है असंतुष्ट

गोबरा गांव में घटी निर्मम हत्या से किसान नेता है भयभीत

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह डोभी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक जौनपुर से व्यक्तिगत सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। पत्र में अजीत सिंह ने बताया कि वह संगठन के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने और कार्य को सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से करीब चार हजार से अधिक किसान प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: केराकत में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, वंदना पॉलिक्लिनिक को किया गया सीज 

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व उनके कार्यों से असंतुष्ट हैं और उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं, जिससे उनकी जान को खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में 4 नवंबर को उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को भी पत्र भेजा था, जिस पर स्थानीय थाना चंदवक द्वारा जांच की गई, लेकिन रिपोर्ट में उनके ऊपर किसी खतरे से इनकार किया गया।पत्र में एक गंभीर घटना का भी जिक्र किया गया है। अजीत सिंह के अनुसार, 13 मार्च को गोवरा निवासी सच्चिदानंद मिश्रा ने थाना चंदवक में अपनी जान के खतरे को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और 16 मार्च को उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है।किसान नेता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच किसी अन्य अधिकारी से कराई जाए और उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए सरकारी गनर उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह किसानों के हित में अपना कार्य जारी रख सकें।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें