Jaunpur News: श्री राम कथा का आयोजन
जीबी सिंह @ नया सवेरा
सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के करौरा ग्राम सभा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम कथा का आयोजन किया गया है, रविवार को कथा के दूसरे दिन कथा वाचक श्री कनक जी महाराज नैमिषाण्य जी ने भक्तों को लंका काण्ड की कथा का रसपान कराए। महाराज जी ने बताया कि लंका में असुरों को बल का अहंकार था और बानरो को भगवान का आशीर्वाद था जिस कारण असुरों की पराजय हुई। आगे उन्होंने बताया कि जब जीव प्रभू की शरण में आ जाता है तो प्रभू स्वयं उसकी रक्षा करते हैं इस दौरान भगवान लक्ष्मण जी को लगे शक्ति बांण की कथा को सुनकर भक्त भावविभोर हो उठे। यह कथा विगत 10 वर्षों से अनवरत आयोजित की जाती है। कथा में कथा के मुख्य यजमान योगेश सिंह हरिओम राइस मील, राजेश सिंह, बबलू सिंह, सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवक की पिटाई से नहीं फेफड़े में इन्फेक्शन से हुई थी मौत
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
