BREAKING

Jaunpur News: सुजानगंज पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

राहगीरों को जागरूक किया, डग्गामार वाहन सीज

जीबी सिंह @ नया सवेरा 

सुजानगंज, जौनपुर। पुलिस ने थाना परिसर के सामने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की गई। यह अभियान जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर और सुजानगंज थाना प्रभारी फूलचंद पाण्डेय के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें चार पहिया और दो पहिया वाहनों की विशेष जांच की गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवक की पिटाई से नहीं फेफड़े में इन्फेक्शन से हुई थी मौत

अभियान के तहत, हेलमेट न पहनने वाले लोगों को सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। पुलिस ने उन्हें समझाया कि हेलमेट पहनना उनके और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, डग्गामार और क्षतिग्रस्त वाहनों को भी सीज किया गया, जिनके कागजात पूरे नहीं थे। इस दौरान 50 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। अभियान में उप निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा, आनंद राय, सुभाष चंद्र दुबे, कांस्टेबल कमलेश यादव, अमर तिवारी, अजय निर्मल, गया पटेल, नंदलाल और सतीश सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें