BREAKING

Jaunpur News: युवक की पिटाई से नहीं फेफड़े में इन्फेक्शन से हुई थी मौत

पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा 

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के कुशहां गांव निवासी अनूसूचित बिरादरी का युवक राजीव उर्फ रज्जू की मौत पिटाई से नहीं,उसकी मौत फेफड़े में इन्फेक्शन के कारण हुई है। इसका खुलासा रविवार को आई पोस्ट मार्टम से हुआ है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दिया है। मृतक के भाई संजय ने खुटहन थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका भाई राजीव रामनगर बाजार के एक दुकानदार के यहां रहकर पिकअप चलाता था। आरोप था कि गत 21 फरवरी  को पैसों के लेनदेन के चक्कर में कहासुनी हो गई। तभी वहां मौजूद दो लोगों ने उनसे पैसे की मांग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने कथित रूप से राजीव की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। घटना के बाद गंभीर हालत में परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मामले की सूचना मिलते ही खुटहन थानाध्यक्ष राम आश्रय राय मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह, बदलापुर एसडीएम योगिता सिंह, सीओ सुनील कुमार तथा बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। क्षेत्राधिकारी शाहगंज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फेफड़ों की बीमारी से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले मे विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों की है आज जरूरत: बृजेश

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें