BREAKING

Jaunpur News: यातायात एवं सड़क सुरक्षा पर एनएसएस की जागरूकता रैली

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर “यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा” विषय के अंतर्गत एक भव्य एवं जनजागरूकता से परिपूर्ण रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के मुख्य द्वार से फुफुक्टा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम महाविद्यालय के मुख्य अनुशाष्ता प्रोफेसर हिमांशु सिंह,वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ.अजय कुमार तथा यातायात निरीक्षक श्री मनोज कुमार पांडे जी द्वारा  हरी झंडी दिखाकर किया गया।

रैली नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रारंभ होकर लाइन बाजार तिराहा एवं पुलिस लाइन होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। शिविरार्थियों ने जगह-जगह प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आमजन को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग के प्रति जागरूक किया। रैली का समापन महाविद्यालय के दक्षिणी द्वार से होते हुए महाराणा प्रताप व्यायामशाला में हुआ। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट परिचय देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया।

यातायात निरीक्षक श्री मनोज कुमार पांडे ने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय में हाईस्पीड वाहनों के बढ़ते उपयोग के कारण सड़क सुरक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है। उन्होंने सभी से अपील की कि सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा ओवरस्पीड व ट्रिपल सवारी से बचें। उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति की सहायता करने पर उत्तर प्रदेश सरकार की “राहवीर योजना” के अंतर्गत ₹25,000 का प्रोत्साहन एवं घायलों को ₹1.5 लाख तक का निःशुल्क कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

द्वितीय सत्र में अतिथि वक्ता के रूप में तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के मुख्य अनुशास्ता, प्रोफेसर हिमांशु सिंह ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा और व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे समाज में समन्वय, सहयोग और भाईचारे की भावना विकसित करें।

उन्होंने विशेष रूप से यातायात नियमों के पालन पर जोर देते हुए कहा कि स्वयं नियमों का पालन करें और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। उनके उद्बोधन ने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किसान जगेगा तो राष्ट्र होगा मजबूत : सूर्यप्रताप शाही

कार्यक्रम की अगली कड़ी में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर,शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष महाविद्यालय के पूर्व अनुशास्ता और अर्थशास्त्र विभाग के विभाग प्रभारी प्रोफेसर विजय सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य जाति, धर्म एवं भेदभाव से ऊपर उठकर एकता, सहयोग एवं मानवता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन सबसे अनमोल होता है, इसे पूरे उत्साह के साथ जीते हुए अध्ययन करें और देश के जिम्मेदार नागरिक बनें। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं जनजागरूकता पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बालमुकुंद सेठ ने किया तथा अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशारानी, डॉ. विजयलक्ष्मी, डॉ. विजयलक्ष्मी सिंह, डॉ. अनुराग चौधरी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. प्रशांत कुमार,श्री विक्रम सिंह,सुरेश कुमार तिवारी,ओमप्रकाश पाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिविरार्थियों द्वारा गीत, संगीत, नाटिका एवं भाषण आदि की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ भी दी गईं।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें