BREAKING

Jaunpur News: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने प्रभार जनपद में गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश बना ग्रोथ इंजन, 9 वर्षों में ऐतिहासिक परिवर्तन: ए. के. शर्मा

डबल इंजन सरकार ने हर क्षेत्र में रचा विकास का नया इतिहास: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जौनपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रेस वार्ता में मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग/प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने अराजकता से व्यवस्था, निराशा से विश्वास और बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बनने तक की ऐतिहासिक यात्रा तय की है। आज उत्तर प्रदेश न केवल देश में बल्कि पूरे भारत का “ग्रोथ इंजन” बनकर उभरा है।

मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिकॉर्ड कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। कानून व्यवस्था में सुधार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब पूरी तरह कानून का राज स्थापित है, माफिया और गुंडागर्दी पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है और आमजन में सुरक्षा व विश्वास का माहौल बना है।

आधारभूत संरचना एवं निवेश के क्षेत्र में उन्होंने कहा कि जेवर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रदेश को वैश्विक पहचान देगा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी प्रगति करते हुए महिलाओं की भागीदारी 15 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत तक पहुंची है। वहीं कृषि क्षेत्र में उत्तर प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है और गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया गया है। साथ ही, किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है और बड़ी संख्या में लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

जौनपुर में विकास योजनाओं की बड़ी सौगात

जौनपुर की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9.55 लाख किसानों को 2815 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में 97,647 तथा शहरी क्षेत्र में 27,542 लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना से 22,197 परिवार लाभान्वित हुए हैं। आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच मिला है तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 9,486 जोड़ों को लाभान्वित किया गया है।


ऊर्जा, स्वच्छता और पर्यटन में तेज़ी से बढ़ता जौनपुर

उन्होंने बताया कि जनपद में 9.84 करोड़ रुपये की लागत से मां शीतला चौकिया धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों का विकास कराया जा रहा है तथा 179.79 करोड़ रुपये की लागत से नवीन जिला कारागार का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ऊर्जा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए एक अतिरिक्त वर्कशॉप स्थापित की जा रही है, जिससे विद्युत व्यवस्था और मजबूत होगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 455837 तथा नगरीय क्षेत्र में 8216 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक कल आप दिया गया। साथ ही 1734 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सर्वांगीण विकास किया है और आने वाले समय में यह प्रगति और तेज होगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शाही किले में जौनपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन की गई शासन की नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट को सभी मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष प्रदर्शित किया गया तथा शासन की उपलब्धियों को बताया गया। इस अवसर पर विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, बदलापुर रमेश मिश्र, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ0 अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह, पूर्व विधायक केराकत, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी  डॉ0 अरुण यादव सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें