BREAKING

Jaunpur News: शाही किले में जौनपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ


सामूहिक विवाह समारोह में नवयुगलों ने लिए सात फेरे

गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए सरकार की सराहनीय पहल

जनप्रतिनिधिगण ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं से सजा महोत्सव

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ०प्र०/प्रभारी मंत्री जनपद जौनपुर ए० के० शर्मा की उपस्थिति में ऐतिहासिक शाही किले में तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से ओत-प्रोत हो गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार लगभग 623 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 11 मुस्लिम जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया।


कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवयुगलों ने परिणय सूत्र में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। प्रभारी मंत्री ए0 के0 शर्मा,  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, विधायक मडियाहूं डॉ. आर. के. पटेल, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंशू, नगर पलिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।


महोत्सव 24 से 26 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सांस्कृतिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी। प्रथम दिवस के आयोजन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस पहल के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान के साथ विवाह जैसे महत्वपूर्ण संस्कार को संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर मा० प्रभारी मंत्री ए०के० शर्मा ने कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा संचालित यह योजना विशेष रूप से गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आने वाली आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को रु0 1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हो सके। इस आयोजन में सभी धर्मों के रीति-रिवाजों का सम्मान करते हुए विवाह सम्पन्न कराए जाते हैं, हिंदू रीति से पंडितों द्वारा तथा मुस्लिम समुदाय के लिए निकाह की विधिवत व्यवस्था की जाती है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

इस दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0प्र0 गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब एवं असहाय परिवारों के बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना शासन की प्राथमिकता है। ऐसे सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता, एकता एवं भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने कहा कि जौनपुर महोत्सव जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। 

उन्होंने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे प्रतिभागियों एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग को सम्मानजनक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जो शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रत्यक्ष उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सहित अन्य अधिकारीगण एवं आमजनमानस उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सप्तदिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह का आयोजन 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें