Bareilly News: हथकरघा प्रदर्शनी में जिला सूचना अधिकारी ने समापन पर बुनकरों को बांटे प्रमाणपत्र
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। रामलीला मैदान हार्टमैन में चल रही हथकरघा प्रदर्शनी का समापन जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया द्वारा किया गया। उन्होंने बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित कर बुनकरों का उत्साह वर्धन करते हुए इस प्रकार के आयोजन, भविष्य में भी कराने की बात रखी। नीतू कनोजिया ने बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को सम्बोधित करते हुए उन्हे ऑन लाइन प्लेटफार्मो पर भी बिक्री करने की सलाह दी। सभी बुनकरों की ओर से अमिता शुक्ला द्वारा जिला सूचना अधिकारी का स्वागत किया गया। सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार शुक्ल द्वारा हथकरघा मेले को सफल बनाने हेतु प्रशासन, जन प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों एवं बरेली के निवासियों को हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने प्रभार जनपद में गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news


