Jaunpur News: कायस्थ समाज ने नामित सभासद पंकज का किया भव्य सम्मान
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासद पंकज श्रीवास्तव ‘हैप्पी’ का कायस्थ समाज के लोगों ने माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कायस्थ बंधुओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि पंकज श्रीवास्तव का सभासद पद पर नामित होना पूरे कायस्थ समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पंकज समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और समाज का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर जय आनंद ने कहा कि नामित सभासद के रूप में पंकज श्रीवास्तव नगर पालिका में कायस्थ समाज का प्रभावी प्रतिनिधित्व करेंगे और समाज से जुड़े हर छोटे-बड़े मुद्दे को प्राथमिकता के साथ सदन में उठाएंगे। वहीं दया शंकर निगम, आशीष श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य संजीव श्रीवास्तव ने भी उन्हें बधाई देते हुए कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और जनसेवा को सर्वोपरि रखने की सलाह दी।
अपने संबोधन में पंकज श्रीवास्तव ‘हैप्पी’ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचने में जिन लोगों का सहयोग और समर्थन मिला है, वे उनके सदैव आभारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्याम रतन श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अमित निगम सहित अनेक गणमान्य स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव संजय अस्थाना द्वारा किया गया, जिनकी सराहना सभी उपस्थित लोगों ने की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बासंतिक नवरात्र में मां नवदुर्गा शक्ति स्वरूप का विशेष पूजन
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |


