BREAKING

Jaunpur News: जीविता राज प्रथम प्रयास में बनी सब रजिस्ट्रार, पीसीएस परीक्षा में मिली सफलता

रतन लाल आर्य  @ नया सवेरा

बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के बरचौली गांव की होनहार छात्रा जीविता राज का चयन प्रथम प्रयास में सब रजिस्ट्रार के पद पर हुआ है। सोमवार को पीसीएस परीक्षा में मिली सफलता से परिवार खुशी से झूम उठा। उक्त गांव निवासी भारत सरकार में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त डॉ. दिनेश चंद की पुत्री जीविता राज ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस परीक्षा में सब रजिस्ट्रार के पद पर चयन होने से पूरे परिवार में हर्ष और गौरव का माहौल है। बचपन से ही मेधावी जीविता उच्च शिक्षा के दौरान सिविल सेवा की तैयारी शुरू की।  उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

जीविता के पिता अपनी पुत्री की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि जीविता ने हमेशा अपने लक्ष्य को प्राथमिकता दी और कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी।जीविता राज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, बड़ी बहन जिज्ञासा राज को देती है जो उच्चाधिकारी के पद पर तैनात है। जीविता की माने तो निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और असफलताओं से घबराए बिना लगातार प्रयास करते रहें। इस खुशी के मौके भतीजी राज को प्रभाकर, डॉ. उमेशचंद, रमेश, सतीश, डॉ. संजय, एआरपी रंजय ने बधाई दी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षकों की हर समस्याओं के समाधान हेतु डटकर खड़ा है ठकुराइ गुट: रमेश सिंह

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें