BREAKING

Mumbai News: राष्ट्रीय परशुराम सेना का पद वितरण समारोह संपन्न, UGC नीतियों का विरोध


शिवपूजन पांडे  @ नया सवेरा

भायंदर। राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा L.R. College, मीरा रोड परिसर में आयोजित पद वितरण समारोह भव्यता, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों, युवाओं और संगठन के पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार को नई दिशा देते हुए दीपक पांडेय ‘सुहाना’ को राष्ट्रीय युवा संयोजक एवं संस्कृति समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा अन्य कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न पदों पर नियुक्त कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जीविता राज प्रथम प्रयास में बनी सब रजिस्ट्रार, पीसीएस परीक्षा में मिली सफलता

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव अविनाश पांडेय ने प्रभावशाली और ऊर्जावान अंदाज में किया, जबकि मंच पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, महाराष्ट्र अध्यक्ष सचिन चौबे और राष्ट्रीय महासचिव संजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने University Grants Commission की नीतियों का विरोध करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया और छात्र-युवा हितों की अनदेखी पर चिंता व्यक्त की, वहीं नगरसेवकों ने भी समाज और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।


 कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि सुरेश मिश्रा ने अपनी ओजपूर्ण रचनाओं से वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। साथ ही नगरसेवक उपाध्याय, प्रतिनिधि  शैलेश पांडेय, अधिवक्ता राजकुमार मिश्रा, निशा, बाबुल दुबे, आचार्य आदि गणमान्यों ने अपने विचार रखें । इस अवसर पर अभिजीत पांडेय, दीपक पांडेय, अखिलेश तिवारी, संतोष शुक्ला, श्रवण पांडेय, मुन्ना तिवारी सुशील पांडेय,पवन पांडेय और संतोष तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा समाज सेवा, एकता और संगठन सुदृढ़ीकरण का संकल्प लिया गया, जिससे यह आयोजन संगठन के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला साबित हुआ।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें