BREAKING

Jaunpur News: श्री नारायण सिन्हा इंटर कालेज सरायहरखू में हुआ सरस्वती प्रतिमा की स्थापना

विद्यालय प्रधानाचार्य हुए सेवानिवृत्त, दी गयी विदाई

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। क्षेत्र के श्रीनारायण सिन्हा इंटर कालेज सरायहरखू धनियामऊ के परिसर में मंगलवार को मां सरस्वती प्रतिमा की मूर्ति की विधि विधान से स्थापना की गई। पण्डित सुरेश तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति पूजन पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। विद्यालय प्रबन्धक गोपीचंद मिश्र एवं प्रधानाचार्य देवेन्द्रनाथ पाण्डेय द्वारा मूर्ति का अनावरण किया गया। अगरौरा गांव निवासी स्व. भगवान दास पाठक की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र आदर्श पाठक की मौजूदगी में सरस्वती पूजन पश्चात प्रबन्धक गोपीचंद ने कहा कि सही मायने में शिक्षा के क्षेत्र की महत्वपूर्ण कमी आज पूरी हुई है। सरस्वती पूजन पश्चात सभागार कक्ष में सेवानिवृत्त हो रहें विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्र नाथ पाण्डेय की शिक्षकों की मौजूदगी में विदाई दी गयी। प्रबंधक एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रधानाचार्य को श्रीमद्भागवत, श्रीराम चरित मानस, स्मृतिचिन्ह, शाल एवं माला पहनाकर भावुक पलों के साथ जहां विदाई दी गयी वही नये प्रधानाचार्य विख्यात कुमार पाण्डेय को चार्ज दिया गया। अपने संबोधन में डॉ. देवेन्द्र नाथ ने कहा कि 34 वर्ष की सेवा में विद्यालय का हित सर्वोपरि रखा। रुंधे गले से उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया। प्रबंधक गोपीचंद ने उनके द्वारा विद्यालय हित में दिए गए सहयोग का जिक्र करतें हुए कहा कि उसे हम शब्दों में बयां नही कर सकतें। इस दौरान अध्यक्ष रविप्रकाश उपाध्याय, अमित मिश्रा, सतीश उपाध्याय, विनय प्रकाश शुक्ल, देवी प्रसाद पाण्डेय, सुनील पाठक, प्रधान लिपिक संजय यादव, रोहित साहू, धनज्जय यादव, त्रिपुरारी शंकर तिवारी, शिवप्रकाश, अजय तिवारी, प्रतिमा यादव, रेनू यादव सहित समस्त स्टॉप मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षकों की हर समस्याओं के समाधान हेतु डटकर खड़ा है ठकुराइ गुट: रमेश सिंह

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें