BREAKING

Jaunpur News: दो दिवसीय बाल शिक्षा पर आधारित प्रर्दशनी का उद्घाटन

इडुनिक पब्लिकेशन से प्रकाशित चार पुस्तकों का हुआ विमोचन

एआई एवं डिजिटल युग में पुस्तकें महत्वपूर्ण: डॉ. राजबहादुर यादव

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

जौनपुर। इडुनिक पब्लिकेशन एंड रिसर्च सेंटर, नईगंज जौनपुर के द्वारा प्रकाशित चार पुस्तकों का विमोचन हुआ जिसमें से तीन पुस्तक शैक्षिक दर्शन, शैक्षिक मनोविज्ञान और बाल्यावस्था एवं उसका विकास पब्लिकेशन के संस्थापक चीफ एडिटर डॉ अरविन्द कुमार यादव तथा एक पुस्तक इक्कीसवीं सदी में डॉ. उमेंद्र कुमार ने लिखी है।  इससे पूर्व सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा बाल शिक्षा पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रो. मोती लाल गुप्त ने फीता काट कर किया। दस वर्ष से कम आयु के बच्चों को कापी- कलम सम्मानित अतिथि प्रो अजय कुमार चतुर्वेदी, विकास यादव, डॉ अरविन्द कुमार यादव, राजकुमार यादव, सुरेन्द्र कुमार द्वारा भेंट किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रोवीसी बीर टिकेंद्र जीत विश्वविद्यालय इंफाल मणिपुर प्रो. अजय कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि डिग्री और नौकरी के साथ-साथ सामाजिक सूझबूझ भी जरूरी है। वर्तमान विश्व में जो स्थिति पैदा हुई है वह भौतिकतावादी प्रवृत्ति को दर्शाती है तथा एक दूसरे पर जबरदस्ती को दर्शाती है।

 एजुकेशन डीन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर प्रो. अजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रत्यक्ष शिक्षा का स्थान कभी भी तकनीकी माध्यम से मिलने वाली शिक्षा नहीं ले सकती है क्योंकि प्रत्यक्ष शिक्षा आमने-सामने भाव विचार अभिव्यक्ति और क्रिया प्रतिक्रिया द्वारा संपन्न होती है जिसमें शिक्षक और छात्र एक दूसरे को अच्छे से समझ पाते हैं। पूर्व एनएसएस समन्वयक, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर प्रो. राकेश कुमार यादव ने कहा कि वास्तविकता तो यह है कि ए आई और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से  बच्चों में संस्कार नहीं विकसित हो सकता है बच्चों में संस्कार विकसित करने के लिए किताबें, माता-पिता एवं अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्तमान एनएसएस समन्वयक पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर प्रो. राजबहादुर यादव ने कहा कि ए आई और डिजिटल युग में भी पुस्तकों के उपयोगिता कम नहीं हैं क्योंकि पुस्तकों में लिखी हुई बातें ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर है पुस्तक हमेशा से उपयोगी रही हैं और रहेंगी। 

धर्मा देवी ग्रुप आफ कॉलेज हयातगंज के प्रबंधक विकास यादव ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज का विकास हो सकता है और लोगों को अपनी आने वाली पीढ़ी को मार्गदर्शन करने में मदद मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त पूर्व प्राचार्य गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोदपुर, जौनपुर प्रो. मोतीलाल गुप्त ने कहा कि बच्चों के भावनात्मक विकास में डिजिटल प्लेटफॉर्म और ए आई के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिक्षा बहुत बड़ी बाधा है। भावनात्मक विकास शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विकास की तरह बहुत महत्वपूर्ण होता है। बच्चों के भावनात्मक विकास का पर माता पिता, अभिभावक एवं पास पड़ोस को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उपस्थित अतिथियों ने छोटे छोटे बच्चों को कापी कलम भेंट किया तथा उन्हें बाल मनोविज्ञानशाला का भ्रमण कराया गया।

 इन सब कामों में पहल डिजिटल पुस्तकालय, बेलापार तथा लिटिल फ्लावर किड्स कैंपस स्कूल नईगंज का विशेष योगदान रहा है। धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्टगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया इस अवसर पर डॉ. सुरेश चन्द्र मौर्य, डॉ. राजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. संजय वर्मा, धीरेंद्र कुमार, ब्रह्मजीत सिंह, अखिलेश दूबे, संतोष मिश्रा, राम विजय चौरसिया, विकास चौबे, सुरेश यादव, जयप्रकाश यादव, राजकुमार, सुशील कुमार, प्रमोद कुमार, अभिषेक पाण्डेय, अनुराग यादव, सत्येंद्र कुमार, मैन बहादुर, भारतेंदु यादव, अवधेश कुमार, लालचंद सहित कई शिक्षा प्रेमी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दो दिवसीय बाल शिक्षा आधारित प्रर्दशनी का समापन

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें