Jaunpur News: दो दिवसीय बाल शिक्षा आधारित प्रर्दशनी का समापन
बच्चों के शारीरिक विकास में दूध तथा मानसिक, सामाजिक विकास में शिक्षा महत्वपूर्ण: महेन्द्र प्रताप नैपाल
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। इडुनिक पब्लिकेशन एंड रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित 28/29 मार्च को दो दिवसीय बाल शिक्षा पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी का समापन हुआ। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि महेंद्र प्रताप नैपाल, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, जौनपुर ने बच्चों के बीच मनोवैज्ञानिक परीक्षण मशीन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बच्चों के शारीरिक विकास में दूध एवं पुष्टाहार महत्वपूर्ण होता हैं उसी प्रकार उम्र के अनुसार बच्चों के सामाजिक विकास तथा संस्कार के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान होता है। शिक्षा ही एक ऐसा मार्ग है जिस पर चलकर बच्चे नए-नए कीर्तिमान गढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: लंबी उम्र के साथ आत्मविश्वास और सकारात्मकता बढ़ाता है स्वस्थ शरीर : लल्लन तिवारी
इस अवसर पर लोक साहित्यकार जयंत्री प्रसाद "जगमग सर" ने लोक साहित्य पर आधारित काव्यपाठ करते हुए वर्तमान समाज की दशा दिशा से अवगत कराया। पहल डिजिटल पुस्तकालय के संस्थापक दिनेश कुमार यादव, यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष शिक्षक श्रवण कुमार, शिक्षक राजेश यादव, एआरपी एवं वरिष्ठ शिक्षक संतोष मिश्रा, शिक्षक अरविन्द कुमार यादव, शारीरिक शिक्षक सर्वेश कुमार, शिक्षक धीरेंद्र कुमार, शिक्षक भारतेन्दु यादव, शिक्षक अवधेश कुमार, शिक्षक मैनबहादुर यादव आदि ने अपना विचार प्रस्तुत किया। इडुनिक पब्लिकेशन के चीफ एडिटर सह संस्थापक डॉ. अरविन्द कुमार यादव ने इस आयोजन के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार यादव, सदस्य अनुराग यादव एवं उनकी टीम को विशेष धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

