Jaunpur News: सीढ़ी तोड़ने से मना करने पर घर में घुसकर मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चोरारी गांव में सीढ़ी तोड़ने से मना करने पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुभाष चंद्र ने गुरुवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।तहरीर के अनुसार घटना 19 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे की है। सुभाष चंद्र अपने परिवार के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही शेर अली, मोहम्मद अली, मोहम्मद अजीज और मोहम्मद हनीफ उनके घर के सामने बनी सीढ़ी को तोड़ने लगे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विरोध करने पर आरोपित भड़क गए और लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने मिलकर सुभाष चंद्र व उनके भाई की जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
