BREAKING

Jaunpur News: 24–26 मार्च तक जौनपुर महोत्सव में सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद में तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन दिनांक 24 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक शाही किला में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निदेशालय समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में जौनपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 24 मार्च 2026 को शाही किला में किया जाएगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में  मंत्री नगर विकास,शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा स्त्रोत विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा जी प्रतिभाग करेंगे। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0 प्र0 गिरीश चंद्र यादव द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाया जाए। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वासंतिक नवरात्र के पांचवे दिन स्कंदमाता स्वरूप में भक्तों ने दर्शन पूजन 

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण, कानून व्यवस्था हेतु नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर को नामित किया गया है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रत्येक जोड़ो का बायोमेट्रिक उपस्थिति सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को नामित किया गया है। इस कार्यक्रम में पात्र लाभार्थी जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। बायोमेट्रिक विधि से सत्यापन के पश्चात जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक विवाह आयोजन के साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, शिव तांडव, मां काली नाटक प्रस्तुति, राम दरबार अयोध्या विग्रह स्वरूप दर्शन, पाई डंडा नृत्य प्रस्तुति सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्यक्रम स्थल पर कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण, वैवाहिक जोड़ो का बायोमैट्रिक सत्यापन, मंच व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

ADMISSION OPEN 2026–27: UMANATH SINGH HR. SEC. SCHOOL |  Address: Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (U.P.) | Contact:7705805821, 9839155647
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें