BREAKING

Article: असिस्टेंट प्रोफेसर डा. प्रार्थना सिंह को शरत चंद्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार

​सम्मान: राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने लखनऊ में आयोजित समारोह में दी एक लाख की सम्मान राशि

​ डोभी के बरहपुर गांव में खुशी का माहौल, शिक्षाविदों व शुभचिंतकों ने दी बधाई

नया सवेरा नेटवर्क

​Jaunpur News: उत्तर प्रदेश शासन की साहित्यिक योजना के अंतर्गत जनपद के डोभी विकास खंड स्थित बरहपुर गांव की पुत्रवधू डा. प्रार्थना सिंह ने जिले का मान बढ़ाया है। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्हें सम्मान स्वरूप एक लाख रुपये की धनराशि व प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वासंतिक नवरात्र के पांचवे दिन स्कंदमाता स्वरूप में भक्तों ने दर्शन पूजन 

​डा. प्रार्थना सिंह वर्तमान में एफएए राजकीय पीजी कालेज महमूदाबाद, सीतापुर में इतिहास विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी वीरेंद्र सिंह की पुत्रवधू हैं। रविवार, 22 मार्च 2026 को राजधानी लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में संस्थान के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा व महामंत्री सीमा गुप्ता की उपस्थिति में उन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पार्थ सारथी सिंह शर्मा और डा. हरिओम उपस्थित रहे। वक्ताओं ने डा. प्रार्थना के साहित्यिक व शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया।

डा. प्रार्थना की इस उपलब्धि पर जनपद के शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। श्रीगणेश राय पीजी कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रवीन सिंह, अवकाश प्राप्त सीडीओ यशवंत सिंह, अवकाश प्राप्त अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह, डा. सतीश चंद्र सिंह और प्रधानाचार्य गजराज सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों का कहना है कि डा. प्रार्थना ने अपनी मेहनत से गांव और जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।




एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


ADMISSION OPEN 2026–27: UMANATH SINGH HR. SEC. SCHOOL |  Address: Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (U.P.) | Contact:7705805821, 9839155647
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें