BREAKING

Jaunpur News: वासंतिक नवरात्र के पांचवे दिन स्कंदमाता स्वरूप में भक्तों ने दर्शन पूजन


वैदिक मंत्रोचारण हवन, पूजन, मातारानी के जयजयकारो से वातावरण हुआ भक्तिमय

प्रातः काल से ही मातारानी जी दर्शन पूजन को भक्तों की लम्बी कतार

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में वासंतिक नवरात्र के पांचवे दिन सोमवार को मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप में भक्तों ने मातारानी जी का दर्शन पूजन किया ज्ञात हो कि नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की जाती है जो भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं। इस दिन सुबह स्नानादि के बाद पीले या सफेद वस्त्र पहनकर माता को पीले फूल, कुमकुम और केले का भोग (केसर की खीर भी) अर्पित किया जाता है। 'ॐ देवी स्कंदमातायै नमः' मंत्र का जाप और आरती करने से  संतान सुख, ज्ञान और समृद्धि शान्ति मिलती है। पांचवें दिन की पूजा विधि में देवी स्वरूप मां स्कंदमाता कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं और उनकी गोद में कार्तिकेय जी होते हैं इसलिए उन्हें पद्मासन देवी भी कहते हैं। यह पूजा विशेषकर संतान प्राप्ति, संतान के स्वास्थ्य और बुद्धि के लिए की जाती है।माता को गंगाजल से स्नान कराए या शुद्ध जल अर्पित करें। कुमकुम, रोली, अक्षत और पीले रंग के फूल (विशेषकर कमल का फूल) चढ़ाने का विशेष महत्व है इस दिन पूजन के दौरान घी का दीपक जलाएं और 'ॐ देवी स्कंदमातायै नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। 

अंत में दुर्गा चालीसा और स्कंदमाता की आरती करें। इस दिन सफेद या पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि स्कंदमाता की कृपा से भक्तों की समस्त इच्छाएं पूरी हो जाती हैं और उन्हें परम शांति मिलती है। देखा गया कि चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार करके मन्दिर के महंत विवेकानंद पन्डा ने आरती-पूजन किया। मन्दिर खुलने के पहले ब्रम्ह मुहुर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन, पूजन, जयकारों एवं घण्टों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक एवं भक्तिमय हो गया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आपकी निरंतर मेहनत आपको सफल बनाती है : दिनेश टंडन

कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी-बारी से दर्शन-पूजन करते नजर आये। वहीं पूर्वांचल के कोने-कोने से आये श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार, कढ़ाही, पूजन आदि करके परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेकते हुये सुख, शान्ति, समृद्धि, धन, यश, वैभव की कामना किया। नवरात्रि का पांचवे दिन व्रती महिलाओं ने अपने घर मे विधि—विधान से दुर्गा सप्तशती पाठ करके आरती पूजन किया। दूर-दराज से धाम में आने वाले भक्तों का तांता देर शाम तक लगा रहा। दर्शन-पूजन करने के पश्चात दर्शन पवित्र कुण्ड के बगल में स्थित काल भैरवनाथ एवं मां काली मंदिर में भी दर्शन-पूजन किये। सोमवार के दिन होने के कारण भक्तों की लम्बी कतार देर शाम तक लगी रही।सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर में चौकियां चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव अपने सहयोगी पुलिसकर्मी एवं पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें