BREAKING

Jaunpur News: आपकी निरंतर मेहनत आपको सफल बनाती है : दिनेश टंडन

डीडीएस ग्रुप में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आए विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। डीडीएस ग्रुप के सिपाह ब्रांच पर शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व में कराई गई प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिनेश टंडन ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, नोटबुक, शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आप सभी विद्यार्थी अच्छे हैं, क्योंकि आप प्रयास कर रहे हैं। ये बात जरूर हो सकती है कि अंक कम या ज्यादा हो सकते हैं, क्योंकि केवल अंक आपकी सफलता के लिए जिम्मेदार नहीं होते, बल्कि आपकी निरंतर मेहनत और समय का पाबंद होना, आपको आगे लेकर जाता है। वरिष्ठ सोमेश्वर केसरवानी, डॉ. अमृता टंडन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। युवा पत्रकार अंकित जायसवाल एवं क्षमा सिंह ने विद्यार्थियों को पत्रकारिता में अपना भविष्य कैसे बनाएं? इसके लिए मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर ग्लोरियस ब्यूटी पार्लर की प्रबंधक श्रीमती अर्चना तिवारी ने अपनी उपस्थिति व मार्गदर्शन देकर विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल करने के लिए संदेश संगोष्ठी का हिस्सा रहे। बेस्ट कन्वर्सेशनलिस्ट अवार्ड ग्रुप वन प्रथम पर अपर्णा नूरी, सेकंड श्रृष्टि श्रेया, तृतीय फैज सोनाली रहे। वही बेस्ट न्यू रीडिंग अवार्ड में प्रथम अपर्णा, सेकंड नूरी, थर्ड अमित कुमार निषाद, बेस्ट प्रोजेक्ट सबमीटर प्रथम नेहा सिंह, द्वितीय अनुराग अस्थाना, तृतीय दीपिका यादव रहीं। इस अवसर पर दिलरुबा परवीन, महरूबा परवीन, बबीता निषाद, रूबी यादव, अंशिका यादव समेत सभी विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुकों व विद्यार्थियों को संस्था की संचालिका आरती सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पुत्र का सड़क दुघर्टना में मौत 

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें