Jaunpur News: शहीद दिवस पर निकली पदयात्रा, वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर क्षेत्र में गौशाला से भगत सिंह की प्रतिमा तक एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पदयात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जैस्मीन वर्मा ने गेट 2026 में 673वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
कार्यक्रम का नेतृत्व विजय सिंह मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के लिए प्रेरणा स्रोत है और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देशहित को सर्वोपरि रखें और शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।
पदयात्रा में बबलू सोनकर, सत्यनारायण सेठ, शिवशंकर चौरसिया, अरविंद चौरसिया, पूर्णमासी शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
