BREAKING

Jaunpur News: भारतीय जनता पार्टी का मंडल प्रशिक्षण सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

मडियाहूं,जौनपुर। पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत तहसील क्षेत्र के लोरिका गांव के श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय लोरिका के प्रांगण में मंडल बेलवां के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अभियान सम्पन्न हुआ। मंडल का यह प्रशिक्षण अभियान दो दिवसीय और सात सत्रों में चला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, पूर्व सांसद बी पी सरोज, मेहीलाल गौतम, राकेश शुक्ला,बिजय पटेल,डा श्याम दत्त दूबे, और शिवम् पाल ने इतिहास विकास, बैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार,बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां और शोशल मिडिया,नमो एप एवं सरल एप आदि के विषय में विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओं के बीच जानकारी बताई।

इसके अलावा कार्यकर्ताओं को स्वस्थ रहने का मूल मंत्र योग और शारीरिक गतिविधियो की भी जानकारी प्रदान की गयी इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश चौहान,पं राज कृष्ण शर्मा, सुरेन्द्र पाठक, बिनोद यादव,संजय पाठक, अर्जुन सिंह, प्रवीण चौहान,मनोज पाठक, रमेश मिश्रा प्रवीण पाण्डेय, संजीव गुप्ता, अरविंद सरोज, अरुण सरोज,सौरभ यादव, राकेश गुप्ता, प्रमोद यादव, श्यामा रानी सिंह,रिंकी चौरसिया , श्वेता यादव, सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद यादव ने किया।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें