Jaunpur News: किसान वैज्ञानिको की सलाह पर करें आधुनिक खेती मिलेगा लाभ: धनंजय
बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर चार दिवसीय किसान मेले के दूसरे दिन हुआ जागरूकता कार्यक्रम
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित चार दिवसीय कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीएम चेयरमैन धनंजय सिंह ने कहा किसान वैज्ञानिको की सलाह पर आधुनिक खेती करें तभी उसका भरपूर लाभ मिल सकेगा। किसान मेले में पहुँचे प्रगतिशील किसानों एवं वैज्ञानिकों को संबोधित करतें हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बदलते परिवेश में किसान वैज्ञानिकों की सलाह से खेती कर कम लागत में अधिक उपज प्राप्त कर सकतें है।
उन्होंने कहा कि आज केंद्र व सरकारों द्वारा किसानों की उपज व बेहतरी के लिए तमाम योजनाओं को संचालित कर रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्रय विक्रय चेयरमैन राजकेशर पाल ने कहा कि किसानों के हित मे सरकार की परिकल्पना अब साकार होता दिख रहा है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देवराज पाण्डेय, परमेन्द्र सिंह पम्मू, उप कृषि निदेशक डॉ. वी.बी. द्विवेदी, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया, वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पाण्डेय, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. रूपेश सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा, डॉ. प्रगति यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पीडी आत्मा डॉ. रमेशचंद्र यादव ने किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अदिति इलेक्ट्रिक मोटर्स का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र में बढ़ेगी ई-वाहनों की रफ्तार
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
.jpg)
.jpg)
