BREAKING

Jaunpur News: अदिति इलेक्ट्रिक मोटर्स का हुआ भव्य उद्घाटन, क्षेत्र में बढ़ेगी ई-वाहनों की रफ्तार

चंद्रशेखर पटेल @ नया सवेरा 

रामनगर, जौनपुर। मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र के रामपुर ब्लाक क्षेत्र के गौरीशंकर महादेव मंदिर के पास आज अदिति इलेक्ट्रिक मोटर्स का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मछलीशहर के पूर्व सांसद बीपी सरोज एवं मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर डॉ. मुकेश मौर्य ने बताया कि इस शोरूम के खुलने से क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों, विशेषकर इलेक्ट्रिक स्कूटी, की उपलब्धता आसान हो जाएगी। अब लोगों को पेट्रोल और सीएनजी के बढ़ते दामों से राहत मिलने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का विकल्प भी मिलेगा।

विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है, जिससे प्रदूषण कम होगा और आम जनता को सस्ता व सुविधाजनक परिवहन मिल सकेगा। वहीं पूर्व सांसद बीपी सरोज ने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठानों से क्षेत्र का विकास तेज होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, प्रदेश सचिव उदय प्रताप पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पटेल, पूर्व प्रधान मुन्ना पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रिंकू पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शोरूम का निरीक्षण किया और इलेक्ट्रिक वाहनों की जानकारी भी ली। इस पहल से निश्चित ही मड़ियाहूँ क्षेत्र में आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और लोग तेजी से ई-वाहनों की ओर आकर्षित होंगे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: पति और बच्चों की लंबी उम्र का वरदान मांगने का पर्व गणगौर: डॉ. मंजू लोढ़ा

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002


नया सबेरा का चैनल JOIN करें