BREAKING

Jaunpur News: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषयक पुस्तक प्राचार्य को भेंट

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केंद्र सरकार की योजना ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गुरुवार को इसी शीर्षक पर आधारित एक पुस्तक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह को भेंट की गई। यह पुस्तक देश के प्रधानमंत्री और कुलाधिपति को समर्पित की गई है। पुस्तक का संपादन डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर (मनोविज्ञान विभाग), पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर ने किया है। वहीं सह-संपादन डॉ. पूनम श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी विभाग), सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर जौनपुर तथा डॉ. रोनक कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर (मनोविज्ञान विभाग), चिल्ड्रेंस रिसर्च विश्वविद्यालय गांधीनगर, गुजरात ने किया है।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: होली रामलीला में थमा मेघनाद का ‘नाद’, सती भयी सुलोचना

पुस्तक में विभिन्न लेखकों ने अपने विचारों के माध्यम से समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता को दूर करने और बेटियों के सम्मान व सशक्तिकरण की दिशा में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया है। साथ ही नारी को समान अधिकार, सम्मान और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देने पर भी विशेष बल दिया गया है। पुस्तक में नारी विमर्श, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए गए हैं, जो समाज में समानता और संतुलन स्थापित करने में सहायक सिद्ध होंगे।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210


नया सबेरा का चैनल JOIN करें