BREAKING

Jaunpur News: रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय थलोई भिखारीपुरकला  जौनपुर सम्बद्ध वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि सत्र 2025-26 से महाविद्यालय ऑटोनोमस होने के पश्चात् अपनी सेमेस्टर परीक्षाएं स्वयं संपन्न की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषयक पुस्तक प्राचार्य को भेंट

जिसका परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। जिसमें बीए प्रथम सेमेस्टर, एमए गृह विज्ञान प्रथम सेमेस्टर, एमए हिंदी प्रथम सेमेस्टर, एम ए समाजशास्त्र प्रथम सेमेस्टर, एवं बी0एड0 प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया। घोषित परिणामों की मार्कशीट छात्र एवं छात्राएं अपने रोल नंबर के माध्यम से महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के रिजल्ट पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि सर्वप्रथम महाविद्यालय के ऑटोनोमस होने के पश्चात् महाविद्यालय के प्रथम परीक्षा फल में उत्तीर्ण सभी छात्र एवं छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें