BREAKING

Jaunpur News: 23 मार्च को बीए षष्ठ सेमेस्टर समाजशास्त्र की मौखिकी परीक्षा

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। मड़ियाहूं पीजी कॉलेज मडियाहूं के प्राचार्य प्रो. एस. के. पाठक ने जानकारी दी है कि बीए षष्ठ (छठे) सेमेस्टर समाजशास्त्र विषय के सभी छात्र-छात्राओं की मौखिकी परीक्षा 23 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रातः 8:00 बजे से महाविद्यालय के कक्ष संख्या 114 में संपन्न होगी। प्राचार्य ने सभी परीक्षार्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने निर्देश दिया कि छात्र-छात्राएं अपने साथ प्रवेश पत्र अवश्य लेकर आएं, अन्यथा परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित माना जाएगा और इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों से समय पालन एवं परीक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, दंपति पर प्राथमिकी दर्ज

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें