BREAKING

Jaunpur News: कोईरीडीहा मार्केट में गड्डे में पलटी ऑटो रिक्शा, 2 की मौत, 3 घायल

मिठाई लाल सोनकर

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोईरीडीहा मार्केट के पास ऑटो रिक्शा पलटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। आननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे कोईरीडीहा मार्केट के पास ऑटो रिक्शा से गंतव्य को जा रही थी। इसी दौरान मार्केट में ही ऑटो रिक्शा अनियंत्रित हो गई और एक गड्डे में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो रिक्शा स्पीड में थी। 

jaunpur-news-auto-rickshaw-overturns-into-a-pit-in-koyiridiha-market-2-dead-3-injured


हादसे में 55 वर्षीय गुलाब चंद्र पुत्र रामदेव निवासी खेतासराय और 50 वर्षीय बैजनाथ गुप्ता पुत्र सीताराम निवासी मुबारकपुर थाना खुटहन की मौत हो गई। घायलों में 22 वर्षीय नीलेश पुत्र फेकू गौतम निवासी फतेहपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, 23 वर्षीय इंतजार पुत्र मुमताज निवासी बारादुअरिया कटघरा थाना कोतवारी, 55 वर्षीय नीतू पत्नी अजय सोनकर निवासी डूंगरपुर गुरैनी थाना खेतासराय शामिल है। ये लोग ऑटो से दीदारगंज जा रहे थे। खेतासराय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें | 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें