Jaunpur News: प्रार्थना इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न
तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम आसरे सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
विशिष्ट अतिथि डॉ.अजय दुबे ने छात्रों के अद्भुत प्रस्तुति की सराहना
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मां सरस्वती के प्रांगण प्रार्थना इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रमों के प्रस्तुतीकरण से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ राम आसरे सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ अजय दुबे,संस्था के अध्यक्ष थल सेना से अवकाश प्राप्त सूबेदार मेजर फूल शंकर शुक्ल, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल शुक्ल,विद्यालय परिवार के संरक्षक थल सेना से अवकाश प्राप्त ऑनरेरी कैप्टन योगेश शुक्ल,तथा प्रबंधक तरुन कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। कक्षा नर्सरी के छात्र/छात्राओं ने जहां तू ही तो एक जन्नत मेरी गीत पर अपना मनमोहन प्रदर्शन किया तो वही कक्षा एल के जी छात्र-छात्राओं ने मोबाइल फोन के दुरुपयोग पर एक अद्भुत कार्यक्रम प्रस्तुत कर अद्भुत संदेश दिया।
वार्षिकोत्सव समारोह में जहां छात्र-छात्राओं के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे वही पूर्व सैनिक परिषद के कैप्टन ए के पांडेय,नायब सूबेदार डीके सिंह,नायब सूबेदार राकेश सिंह,सूबेदार पन्नालाल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विभाग कार्याध्यक्ष कुंवर दुबे,जिला अध्यक्ष अजय पांडेय,(ब्यूरो चीफ,तेजस टुडे दैनिक समाचार)पत्र,डॉ महेश गिरी,शशि भूषण दुबे,अखिलेश तिवारी,हर्ष सिंह,पंकज सिंह कुद्दुपुर, प्रेमचंद शुक्ल,हरिशंकर शुक्ल क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कृतिका दुबे कक्षा 3 तथा काव्य यादव कक्षा 2 ने सफलतापूर्वक किया। उनके इस अद्भुत संचालन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक प्रेमचंद शुक्ल ने दोनों छात्रों को उपहार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ राम आसरे सिंह ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय परिवार के उत्तरोत्तर विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं दी एवं बच्चों के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ ऋषभ रंजन तिवारी,विनीत तिवारी,किशन शुक्ल,केशव शुक्ल, संदीप कुमार, विद्यालय की शिक्षिकाएं, तथा अन्य यातायात विभाग के कर्मचारी गण,विद्यालय की परिचायिका आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष सेवा से अवकाश प्राप्त सूबेदार मेजर फुल शंकर शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया वही समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शुक्ला ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट उपस्थित अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया तथा प्रबंधक तरुण कुमार शुक्ल ने सभी के प्रति अपना धन्यवाद ज्ञापित किया। अच्छे कार्यों के लिए विद्यालय की शिक्षिकाओं को सम्मानित भी विद्यालय परिवार की तरफ से किया गया वही विद्यालय में अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को भी अंक प्रमाण पत्र दिए गए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डालिम्स सनबीम स्कूल में धूमधाम से सम्पन्न ग्रेजुएशन डे, टॉपर्स हुए सम्मानित
| विज्ञापन |



