BREAKING

Jaunpur News: डालिम्स सनबीम स्कूल में धूमधाम से सम्पन्न ग्रेजुएशन डे, टॉपर्स हुए सम्मानित

Jaunpur News: डालिम्स सनबीम स्कूल में ग्रेजुएशन डे धूमधाम से सम्पन्न, टॉपर्स हुए सम्मानित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। हमाम दरवाजा स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में भव्य ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सनबीम वाराणसी की चेयरपर्सन पूजा मधोक उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत के साथ हुआ। कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलकूद को अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि नशा जीवन और भविष्य दोनों को नुकसान पहुंचाता है, जबकि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत बनाते हैं। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विशिष्ट अतिथि पूजा मधोक ने शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। वहीं, अध्यक्ष डॉ. अब्दुल कादिर खान ने विद्यार्थियों को परिश्रम, लगन और सदाचार के साथ आगे बढ़ने की सीख देते हुए शिक्षा को सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर सभी अतिथियों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन फातिमा ने किया। समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस मौके पर डायरेक्टर जारिया जैनब, सीबीएसई कोऑर्डिनेटर पंकज, सुबोध डे, मोहम्मद उजैर, जितेंद्र यादव, सुभाष यादव, आर.पी. सिंह, डॉ. विमला सिंह, डॉ. अम्बर खान, अहमद अब्बास खान सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें