BREAKING

Jaunpur News: नई बाजार में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन, राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव ने तहसील केराकत अंतर्गत नई बाजार के अखाड़े पर आयोजित विराट कुश्ती दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए पहलवानों का हाथ मिलाकर उत्साहवर्धन किया। कुश्ती दंगल का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

राज्यमंत्री ने कहा कि शासन, खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु कोचिंग सेंटर व जौनपुर जनपद में स्पोर्ट्स कॉलेज व सभी मंडलों में स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना करने जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने नई खेल नीति का गठन किया है। खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य की नीति बनाकर लाभ पहुंचाया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए कुश्ती एक बहुत ही अच्छी विधा है। खेल से मन मस्तिष्क व शरीर स्वस्थ होता है। उन्होने सभी पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिया।

कुश्ती दंगल के मुकाबले में नरायनपुर केराकत जौनपुर के पहलवान सुनील यादव  ने कानपुर के रवि पहलवानको चौथे मिनट में चित कर दिया। इसी प्रकार राम आशीष अजगरा वाराणसी ने प्रशान्त किसान वाराणसी को,  राम जनम  अजगरा वाराणसी ने सूरज कोनिया, आलोक बनियापुर ने किशन  मिर्जापुर रुदौली को,शिवम वाराणसी ने नीरज दिल्ली को, मैत्री अजगरा वाराणसी ने लाल पहलवान  कानपुर को एवं अमन गोबरा  केराकत ने मोहित पहलवान मछलीशहर  को कांटे के मुकाबले में चित कर कुश्ती अपने नाम कर लिया। इसी प्रकार लक्ष्य पहलवान व रितेश पहलवान, भीम पहलवान करमपुर गाजीपुर  व  नसीम पहलवान  मेरठ के बीच, निगम पहलवान नरायनपुर व  साहिल पहलवान दिल्ली एवं आदेश नई बाजार व सचिन कपिसा के बीच हुई  कुश्ती बराबर रही। इसके अलावा दो दर्जन  पहलवानों की जोड़ी की हुई  कुश्ती बराबरी पर रही। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, जे एम एस ग्रुप के चेयरमैन जीतेन्द्र यादव,डा0 एस पी यादव, विजेन्द्र दूबे, नगर पंचायत केराकत अध्यक्ष 

प्रतिनिधि  कृष्ण कुमार जायसवाल, कृष्ण कुमार यादव, पूर्व विधायक शैलेंद्र कुमार यादव ललई, पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज, पूर्व प्रमुख केराकत गोपाल सिंह, पूर्व प्रमुख प्रमोद सिंह, पूर्व प्रमुख मुफ्तीगंज  विनय सिंह व पूर्व प्रमुख  जलालपुर संदीप सिंह आदि गणमान्य नागरिक व भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम केउद्घोषक महेंद्र सिंह पहलवान व रेफरी लक्ष्मन पहलवान रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रार्थना इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें