Mumbai News: National Hackathon में जय अरविंद शुक्ला ने जीता विजेता का खिताब
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। देशभर के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों के बीच आयोजित IIT Hyderabad के National Hackathon में हमारे बेटे जय अरविंद शुक्ला ने शानदार सफलता हासिल करते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया है। IIIT में Computer Science द्वितीय वर्ष के छात्र जय अरविंद शुक्ला ने अपनी प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और नवाचारपूर्ण सोच के बल पर यह उपलब्धि अपने नाम की। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 52 IIT, NIT और IIITs से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनके बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जय ने सफलतम स्थान हासिल कर परिवार, संस्थान और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।जय अरविंद शुक्ला की इस उपलब्धि से मलाड में रहने वाले उनके परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता को युवा प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है। National Hackathon जैसे बड़े मंच पर जीत दर्ज करना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा है। जय की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किसान सरकार की योजनाओं का लाभ लें: रमेशचंद्र मिश्र
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
