Jaunpur News: किसान सरकार की योजनाओं का लाभ लें: रमेशचंद्र मिश्र
बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर चार दिवसीय किसान मेले के तीसरे दिन हुआ जागरूकता कार्यक्रम
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित चार दिवसीय कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा किसानों की उपज व बेहतरी के लिए तमाम योजनाओं को संचालित कर रही है।
किसान जैविक खेती कर उपज को पैदा कर मिशाल पेश करें। उन्होंने कहा कि अस्वस्थ हो चुकी मिट्टी की जांच कर बुआई करने की आवश्यकता बताई। विधायक ने कहा कि हम सभी किसान के बेटे है परन्तु आज हम खेती से विमुख हो रहें है। इसके पूर्व उन्होंने मेले में लगाये गए स्टाल का निरीक्षण किया। विशिष्ट अतिथि परमेन्द्र सिंह पम्मू ने कहा किसान वैज्ञानिको की सलाह पर आधुनिक खेती करें तभी उसका भरपूर लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में किसान वैज्ञानिकों की सलाह से खेती कर कम लागत में अधिक उपज प्राप्त कर सकतें है। इस दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. वी.बी. द्विवेदी, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया, वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पाण्डेय, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. रूपेश सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा, डॉ. प्रगति यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पीडी आत्मा डॉ. रमेशचंद्र यादव ने किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्रेयांशी ने गेट परीक्षा में हासिल की 26वीं रैंक, क्षेत्र का मान बढ़ाया
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |


