BREAKING

Jaunpur News: कैंसर पीड़ित के लिए व्हाट्सएप ग्रुप से जुटाए ₹1.5 लाख

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज। जिले में कैंसर पीड़ित विशाल कुमार विश्वकर्मा के इलाज के लिए 'जीवन दान ग्रुप' ने सराहनीय पहल की है। शाहगंज क्षेत्र के बहोरनपुर गांव निवासी विशाल के उपचार हेतु व्हाट्सएप के माध्यम से चलाए गए अभियान में महज चार दिनों में 1.50 लाख रुपये जुटाए गए। डॉक्टरों ने उनके इलाज का अनुमानित खर्च करीब 14 लाख रुपये बताया है।

विशाल के परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि का इंतजाम करना संभव नहीं था। इस कठिन समय में गांव और क्षेत्र के युवाओं द्वारा संचालित 'जीवन दान ग्रुप' आगे आया और उन्होंने विशाल की मदद के लिए एक अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस समय पर की होती प्रभावी कार्रवाई तो बच सकती थी युवक की जान 

इस ग्रुप का संचालन प्रतीक पाल, सर्वेश विश्वकर्मा और अमन बिंद कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से सहयोग की अपील की। शुरुआत में ग्रुप ने 1 लाख रुपये का लक्ष्य रखा था, लेकिन लोगों के समर्थन के कारण यह लक्ष्य पार हो गया और सिर्फ चार दिनों में 1.5 लाख रुपये एकत्र हो गए।

इस कार्य में 200 से अधिक सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।  इनमें सोशल मीडिया पर सक्रिय मुरलीवाले हौसला, रोली जौनपुरिया, मोनू पंडित, रोहित TM, पत्रकार अनूप जायसवाल, बीबीगंज चौकी पर तैनात सिपाही हिमांशु सिंह, आदर्श पाण्डेय, पंकज विश्वकर्मा और सुनील बिंद जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

जीवन दान ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि यह समूह भविष्य में भी किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस पहल से पूरे क्षेत्र में मानवता और एकता का संदेश फैल रहा है जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें