Jaunpur News: पुलिस समय पर की होती प्रभावी कार्रवाई तो बच सकती थी युवक की जान
13 मार्च को युवक ने जान से मारने की धमकी देने के संबंध में पुलिस को दी थी तहरीर, नहीं हुई कार्रवाई
पड़ोसी के पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक की पीटकर की गई हत्या
मां की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध मारपीट कर हत्या करने व साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो गिरफ्तार
वीपी सिंह @ नया सवेरा
डोभी,जौनपुर। क्षेत्र के गोबरा गांव में रविवार देर रात सच्चिदानंद मिश्रा की हुई हत्या के मामले में पुलिस यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की होती तो उसकी जान नहीं जाती। मृतक 13 मार्च को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस दिनभर थाने में बैठाएं रही लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई किए बिना वापस घर भेज दिया। तीसरे दिन युवक की पड़ोस के ही युवक के पत्नी से अवैध संबंधों के शक में मारपीट कर हत्या की गई । पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर युवक से आरोपी का काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी कई बार संबंध न तोड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। कुछ लोगों ने समझा बुझाकर मामला रफा दफा कराने की कोशिश की थी, लेकिन विवाद समाप्त होने के बजाय बढ़ता ही गया और हत्या का कारण बना। पुलिस मां की तहरीर पर मारपीट कर हत्या करने व साजिश रचने के आरोप में नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज की है। पुलिस मोढ़ेला तिराहे से दो को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जाफराबाद में अपराधियों के हौसले हो बुलंद आए दिन हो रही घटनाएं
गौरतलब हो कि रविवार देर रात गोबरा गांव में ताड़क मिश्रा के पाही पर सच्चिदानंद मिश्रा की मारपीट कर हत्या कर दी गई। हत्या से चार दिन पहले 12 मार्च को मोबाइल पर मृतक को जान से मारने की धमकी आरोपियों द्वारा दी गई थी। 13 मार्च को मृतक पुलिस को तहरीर दी। पुलिस दिन भर थाने में बैठाएं रही। बिना कोई कार्रवाई किए शाम को घर भेज दिया। पुलिस यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की होती तो युवक की जान बच सकती थी। मृतक की मां सरिता मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी।आरोप लगाया कि बेटे की गांव के ही विष्णु मिश्रा से उनकी पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा था। कई बार वह जान से मारने की धमकी भी दे चुका था।15 मार्च की देर रात विष्णु मिश्रा व सूर्यकांत मेरे बेटे को ताड़क की पाही पर साजिश के तहत बुलाएं। वहीं पर इन लोगों ने उसकी मारपीट कर हत्या कर दी। घटना की साजिश रचने में पप्पू मिश्रा, रोहित मिश्रा, राम अनुज मिश्रा, अमित मिश्रा, श्याम नारायण मिश्रा, सचिन मिश्रा,ताड़क नाथ मिश्रा का भी हाथ है। पुलिस मारपीट कर हत्या करने व साजिश रचने के आरोप में नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज की। थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के मय फोर्स मोढ़ेला तिराहे से सुबह 6 बजे विष्णु मिश्रा व ताड़क मिश्रा को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
