BREAKING

Jaunpur News: बयालसी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का उद्घाटन




ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सेवा, अनुशासन और एकता की भावना विकसित करते हैं: राम गोपाल सिंह चौहान

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर, जौनपरु। बयालसी पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्विवर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा अधिकारी (मेरा युवा भारत), जौनपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के राम गोपाल सिंह चौहान उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बीबनमऊ के प्रधान ज्ञान दास मौर्य, ग्राम प्रधान महिमापुर श्रवण कुमार गुप्ता, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष पाण्डेय तथा सोमारू राम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा माँ सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं महात्मा गांधी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि राम गोपाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना और “मेरा युवा भारत” दोनों ही कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित हैं। इनका उद्देश्य देश के युवाओं को सशक्त बनाना, उनके कौशल का विकास करना तथा उनके व्यक्तित्व को निखारना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में सामुदायिक सेवा की भावना जागृत होती है तथा अनुशासन, सहयोग और एकता का विकास होता है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एनएसएस शिविर: स्वच्छता, श्रम और प्लास्टिक उन्मूलन पर जोर

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. राकेश कुमार गुप्ता की मांग पर ग्राम पंचायत बीबनमऊ के प्रधान श्री ज्ञान दास मौर्य तथा ग्राम प्रधान महिमापुर श्रवण कुमार गुप्ता ने महाविद्यालय को छात्र-छात्राओं के बैठने हेतु चार-चार सीमेंट कुर्सियाँ देने का वादा किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष पाण्डेय ने सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी सोमारू राम द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ, साथ हीअजय कुमार सिंह, प्रमय कुमार सिंह, रामजीत कश्यप, बफाती अली सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें