BREAKING

Jaunpur News: चोरों ने डीजे की दुकान से लाखों के सामान पर फेरा हाथ

नया सवेरा नेटवर्क

Jaunpur News: चंदवक क्षेत्र के पनिहर गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र कंचन राम परिवार के भरण पोषण के लिए कनौरा पेट्रोल टंकी के सामने डीजे की दुकान खोल करता था।रोजांतर की भांति शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। चोर आधी रात बाद दुकान का ताला तोड़कर दुकान में घुस डीजे से जुड़े महंगे उपकरण, साउंड सिस्टम व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंचे भुक्तभोगी के पैरों तले से जमीन खिसक गई। तत्पश्चात घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस मौके ए वरदात का मुआवना कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया।मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सैंपल जुटाई और अपने साथ ले गई। वही चोरी की घटना से आस पास के लोगो में भय का व्याप्त है माहौल। मीडिया से बात करते हुए भुक्तभोगी ने चोरी हुई समानों की कीमत लाखों रुपया बताया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मां गायत्री हार्ट सिटी में 19 मार्च से शुरू होगी कार्डियोलॉजी ओपीडी

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002


नया सबेरा का चैनल JOIN करें