BREAKING

Jaunpur News: मां गायत्री हार्ट सिटी में 19 मार्च से शुरू होगी कार्डियोलॉजी ओपीडी

जौनपुर को मिली बड़ी सौगात, नवरात्र के पहले दिन से डॉ. अमित सिंह देंगे सेवाएं

प्रतिदिन सायं 5 बजे से 7 बजे तक चलेगी ओपीडी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद के हृदय रोगियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शहर के रैभानीपुर स्थित 'माँ गायत्री हार्ट सिटी' में कार्डियोलॉजी ओपीडी सेवाओं का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। माँ दुर्गा के पावन आशीर्वाद से नवरात्रि के प्रथम दिवस यानी 19 मार्च से जौनपुर और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को अब दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए बड़े शहरों की ओर जाना नहीं होगा। विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सिंह इस केंद्र पर अपनी सेवाएं देंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को उन्नत उपचार मिल सकेगा।

डॉ. अमित सिंह चिकित्सा जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने केजीएमयू (KGMU) से एमबीबीएस और एमडी करने के बाद इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी में डीएम की डिग्री हासिल की है। वे केजीएमयू में पूर्व सहायक प्रोफेसर रहने के साथ-साथ वर्तमान में हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, वाराणसी में कार्डियोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब जौनपुर के बालू मंडी, रैभानीपुर स्थित माँ गायत्री हार्ट सिटी में उनकी ओपीडी प्रतिदिन सायंकाल 5 बजे से 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एसपी ने ने मुंगराबादशाहपुर थाना का किया औचक निरीक्षण

माँ गायत्री हार्ट सिटी में हृदय रोगियों के लिए विश्वस्तरीय जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं। यहाँ ईसीजी (ECG), इकोकार्डियोग्राफी (ECHO), टीएमटी (TMT), होल्टर मॉनिटरिंग और एबीपीएम (24 घंटे की ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग) जैसी अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा लिपिड प्रोफाइल, शुगर जांच और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अपॉइंटमेंट के लिए हेल्पलाइन नंबर 9307888197, 9140558338 और 8960148448 जारी किए गए हैं, ताकि मरीजों को समय पर सही परामर्श मिल सके।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें