BREAKING

Jaunpur News: श्री नारायण गोशाला में गाय माता ने राम नवमी पर दिया बछड़े को जन्म


नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम गैरवाह स्थित श्री नारायण वृहद गौशाला में शुक्रवार सुबह चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर एक गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया, जिससे गौशाला में खुशी का माहौल बन गया। नवरात्र के महत्वपूर्ण दिन हुई इस घटना को लोग अत्यंत शुभ मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बछड़े के जन्म के बाद गौशाला में कार्यरत कर्मचारियों ने तुरंत उसकी देखभाल शुरू कर दी। जन्म के बाद गाय और उसके बछड़े की स्थिति सामान्य है। जिलाध्यक्ष जौनपुर भाजपा अजीत प्रजापति व गौ सेवा के प्रति समर्पित अरसिया निवासी समाजसेवी खुशीराम मिश्र ने गौशाला पहुंचकर इस शुभ अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की और केयर टेकर बिन्द कुमार सिंह 'बाला' सहित वहां मौजूद कर्मचारियों को मिष्ठान्न वितरित किया। 


जिलाध्यक्ष ने गायों को गुड़ खिलाकर सेवा किया और इसे राम नवमी के पावन अवसर पर अत्यंत शुभ घटना बताते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए सुख-समृद्धि और मंगल का संकेत है। गौशाला संचालक नरेन्द्र शुक्ल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर गौ माता द्वारा बछड़े को जन्म देना अत्यंत शुभ और आस्था से जुड़ा संकेत है। यह न केवल गौशाला के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सुख-समृद्धि का प्रतीक है।  उन्होंने बताया कि गौशाला में सभी गायों की नियमित देखभाल, संतुलित आहार और चिकित्सकीय निगरानी सुनिश्चित की जाती है, जिसके कारण गाय और नवजात बछड़ा दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं। उन्होंने आगे कहा कि गौ सेवा हमारी संस्कृति की आत्मा है और ऐसे शुभ क्षण समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक डॉ.विवेक सिंह,डॉ॰ चंद्रभान व पैरावेट रणजीत मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे और गाय तथा बछड़े का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी समुचित देखभाल की जा रही है।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है और लोग गौशाला पहुंचकर गाय और नवजात बछड़े को देखने के लिए उत्साहित हैं। इस दौरान रमेश तिवारी,मोनू तिवारी,डब्लू वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Article: क्या हम पाकिस्तान में हैं या बांग्लादेश में



ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें