BREAKING

Jaunpur News: समूह से जुड़ने के लिए खंड विकास अधिकारी ने की पहल

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर,जौनपुर। कस्बा स्थित सहयोग प्रेरणा महिला ग्राम संगठन कार्यालय पर संगठन कि बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार ने महिलाओं को समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अब महिलाएं समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही है आप सब लोग अपनी जरूरत को समूह के माध्यम से आसानी से हल कर सकती हैं और समूह के द्वारा महिलाओं को आर्थिक मदद मिल रही है महिला ग्राम संगठन अध्यक्ष जफरून एजाज ने खंड विकास अधिकारी के समक्ष सई नदी के दोनों किनारों पर पक्का घाट बनवाने की मांग की और कहा कि इससे महिलाएं निर्भीक होकर छठ पूजा एवं देव दीपवाली मना सकेंगी। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्री नारायण गोशाला में गाय माता ने राम नवमी पर दिया बछड़े को जन्म

ग्राम संगठन अध्यक्ष ने यह भी कहा कि विकास खंड जलालपुर में समाज कल्याण द्वारा संचालित सर्वोदय इन्टर कालेज खुलवाया जाए जिससे शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दूर न जाना पड़े खंड विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम संगठन की ये दोनों मांग सर्व समाज के लिए हितकारी है अतः इन दोनों मांग पर अतिशीघ्र कार्य होगा इस अवसर पर समूह की सुभावती, काजल शा, नीलू गुप्ता, कामना देवी, रेहाना, रजिया, लक्ष्मी, ज्योति , अक्कुन आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें