BREAKING

Jaunpur News: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु (खेल) में भर्ती के लिए आवेदन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने अवगत कराया है कि विंग कमाण्डर, एयरमैन सेलेक्शन सेण्टर, एयर फोर्स स्टेशन इण्डियन एयरफोर्स कानपुर ने अपने पत्र द्वारा अवगत कराया है कि भारतीय वायुसेना में अग्निपथ योजना के अन्तर्गत अग्निवीर वायु (खेल) इनटेक 2/2026 की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है। भर्ती हेतु निम्न खेल विधाओं- एथलेटिक्स, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, शतरंज, क्रिकेट, साइकिल पोलो, साइकिलिंग, फुटबाल, गोल्फ, जिम्नास्टिक, हैण्डबाल, हॉकी, कबड्डी, लॉन टेनिस, शूटिंग, स्कवैश, तैराकी/डाइविंग, वॉलीबाल, वाटर पोलो, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, वुशु के उत्कृष्ट खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए’ आनलाइन पंजीकरण दिनांक 23 से 29 मार्च, 2026 तक नियत है।’ अधिसूचना की जानकारी https://agnipathvayu.cdac.in/casbsm वेबसाइट पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है। उक्त भर्ती में दिनांक 02 जुलाई, 2005 से दिनांक 02 जनवरी, 2009 के मध्य जिनकी जन्मतिथि हो, ऐसे अविवाहित केवल पुरूष अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन करने के पात्र है। अभ्यर्थी की खेल कुशलता का परीक्षण दिनांक 08 से 10 अप्रैल, 2026 के मध्य नई दिल्ली में आयोजित की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी उल्लिखित वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समूह से जुड़ने के लिए खंड विकास अधिकारी ने की पहल

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें