BREAKING

Jaunpur News: अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदन 10 अप्रैल तक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि उ0प्र0 शासन के निर्देश के अनुपालन में 15 खेलो- हॉकी, तैराकी, वॉलीबाल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिण्टन, टेबुल-टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग, हैण्डबाल एवं जूडो के 35 छात्रावासों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण की आवश्यकता के दृष्टिगत 41 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक की तैनाती किया जाना है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को जिन्हें विभिन्न छात्रावासों में प्रशिक्षक हेतु तैनात किया जाना उन्हें प्रतिमाह रू0 1.50 लाख मानदेय दिया जायेगा। ऐसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी जो प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए इच्छुक हों वे अपना निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र 10 अप्रैल, 2026 तक जिला खेल कार्यालय, जौनपुर (इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर) अथवा क्षेत्रीय खेल कार्यालय, वाराणसी (डॉ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा) में जमा कर सकते हैं। आवेदन का निर्धारित प्रारूप आपको कार्यालय द्वारा उपलब्ध करा दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु (खेल) में भर्ती के लिए आवेदन

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें