Jaunpur News: भगवान श्रीराम के आदर्शों से समाज में सद्भाव, प्रेम व भाईचारा बढ़ता है : डीएम
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को रामनवमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। अपने संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्री राम का जीवन त्याग, तपस्या, मर्यादा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने अपने जीवन में सदैव सत्य और धर्म के मार्ग का अनुसरण किया तथा माता-पिता एवं गुरुजनों के प्रति असीम श्रद्धा और आज्ञाकारिता का परिचय दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्श हमें समाज में सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने की प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से हमें कर्तव्यपरायणता और नैतिक मूल्यों को अपनाने की सीख मिलती है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदन 10 अप्रैल तक
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की कि वे इस पावन पर्व को आपसी सौहार्द, शांति और उल्लास के साथ मनाएं तथा समाज में एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जौनपुर महोत्सव के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया।जिलाधिकारी ने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्श हमें समाज में सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने की प्रेरणा देते हैं

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)