BREAKING

Mumbai News: ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग वृद्धा आश्रम को भेंट की गई खाद्य सामग्री

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा आज गोवंडी स्थित दिव्यांग वृद्धा आश्रम में उनके खाने-पीने की सामग्री भेंट की गई। इस बारे में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा ने बताया कि इस आश्रम को न कोई सरकारी मदद मिलती है और न ही कोई मदद करता है। इसी कड़ी में आश्रम के लोगों ने हमसे संपर्क किया और बताया कि उस आश्रम में करीब 20 बेघर दिव्यांग वृद्ध लोग रहते है जिनकी जरूरत आश्रम पूरी नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूरे प्रदेश के लिए ज्ञान का केंद्र बना हुआ है टीडी पीजी कॉलेज : प्रो. वंदना सिंह

ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन हर जरूरत मंद की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। और ये कार्य संगठन के लोगों द्वारा किया गया भरोसा का नतीजा है कि संगठन हर जरूरत मंद लोगों की मदद कर पाती है। संगठन का उद्देश्य हर जरूरत मंद की मदद करना और उसे यथा शक्ति सहयोग करना है। दिव्यांग वृद्धा आश्रम में आज खाद्य सामग्री भेंट करने साथ पहुंचे राजन मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष, नरेंद्र उपाध्याय राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, नीतीश उपाध्याय राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, नीलेश पांडेय, जयप्रकाश झा, सतेंद्र उपाध्याय आदि की उपस्थिति रही।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें