BREAKING

Mumbai News: आदर्श शिक्षक सुधीरानंद पाण्डेय का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न


शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। बृहन्मुंबई द्वारा संचालित पुष्पा पार्क मनपा हिंदी वाला के वरिष्ठ शिक्षक सुधीरानंद आर पाण्डेय 33 वर्षों की समर्पित सेवा के वाद सेवानिवृत्त हो गए।शाला के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाशिकारी अशोक मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा निरीक्षक रामराज पाल, पूर्व कनिष्ठ पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्रा, शिक्षा निरीक्षक फूलादेवी जैस्वाल, पूर्व मुख्याध्यापक लालचंद पाण्डेय, शिक्षक सभा के पूर्व सचिव शरद सिंह। सम्मानित अतिथि में कंचन शुक्ला, रमाशंकर यादव, शिवशंकर तिवारी, प्रहलाद प्रजापति, बजरंगलाल यादव, चंद्रभान बचई राम, सरिता चौहान, राजेश सिंह समरस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाण्डेय उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ताओं में महापौर पुरस्कृत शिक्षक अजयकुमार सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, ईश्वरदेव पाल, लवकुमार मिश्रा, ज्योति सोनी ने पाण्डेय के गुणों और कार्यों पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग वृद्धा आश्रम को भेंट की गई खाद्य सामग्री 

संगीत शिक्षक राजेश कुमार सिंह, राजेश हरिश्चंद्रे, रेखा सिंह ने अपने गीतों से समारोह में चार चांद लगा दिए। शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं में रामशकल‌ केवट ,रमेश राठौर, कृष्णकुमार मेश्राम, रविकांत यादव, रीता यादव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कांबले, सुवर्णा कांबले, नरसम्मा का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर रेनू शुक्ला, रेखा यादव, फरीदा मुलानी, जया शुक्ला प्रमिला गुप्ता, अनिता मिश्रा, त्रिभुवन तिवारी, सचिन सिंह, सुरेन्द्र मिश्रा, घनश्याम पाण्डेय, कैलाश साल्वे ,राम सर, आलोक यादव, रविकांत विश्वकर्मा, महाबल वर्मा, लल्लू वर्मा, मनोज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन मुख्याध्यापक राकेश कुमार पांडेय ने किया तथा मंच संचालन राजीव मिश्रा ने किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर राकेश कुमार की तरफ से समस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें