Jaunpur News: पूरे प्रदेश के लिए ज्ञान का केंद्र बना हुआ है टीडी पीजी कॉलेज : प्रो. वंदना सिंह
ठा. तिलकधारी सिंह के सपनों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के पूर्ण कर रहा है विद्यालय परिवार : प्रो. राजेश सिंह
मुख्य अतिथि ने प्राध्यापकों, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
संस्थापक दिवस के रूप में मनाई गई ठा. तिलकधारी सिंह की 154वीं जयंती
नया सवेरा नेटवर्क
Jaunpur News: टीडीपीजी कॉलेज के संस्थापक ठा. तिलकधारी सिंह की 154वीं जयंती संस्थापक दिवस के रूप में शनिवार को बलरामपुर हाल में एक समारोह के तहत मनाई गई। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि बाबू तिलकधारी सिंह ने उस दौर में शिक्षा की नींव रखी जब संसाधन नगण्य थे। आज यह महाविद्यालय न केवल जौनपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए ज्ञान का केंद्र बना हुआ है। नई शिक्षा नीति के दौर में टीडी कॉलेज के छात्र अपनी जड़ों से जुड़कर वैश्विक पहचान बना रहे हैं। इस विद्यालय की साख की आभा पूरी दुनिया में फैल हुई है।
इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर राजेश सिंह (पूर्व कुलपति, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर) एवं मुख्य अतिथि ने ठाकुर तिलकधारी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह के प्रारम्भ में छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कुलगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें | Bhadohi News: युवा फ्रेन्ड फाउंडेशन ने भदोही हाफ मैराथन का किया शानदार आयोजन
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने महाविद्यालय के ऐतिहासिकता, गौरव तथा आपसी समन्वय की भावना का उल्लेख करते हुए अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका 'मंथन' का विमोचन गया। शिक्षक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति विवरण प्रस्तुत किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने महाविद्यालय के नकलविहीन परीक्षा संस्कृति की सराहना किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह संस्थान तिलकधारी सिंह के सपने को पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ पूर्ण कर रहा है। प्रबंधन का लक्ष्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना है। उन्होंने संस्थापक के आदर्शों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दोहराया। अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राध्यापकों, मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर प्रकाश सिंह, संस्थापक परिवार के सदस्य श्रीप्रकाश सिंह ने टीडी कॉलेज के गौरवशाली इतिहास और इसकी विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। संचालन प्रोफेसर राहुल सिंह एवं आभार महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के सदस्य, महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं, पूर्व छात्र और जनपद के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)