BREAKING

Bhadohi News: युवा फ्रेन्ड फाउंडेशन ने भदोही हाफ मैराथन का किया शानदार आयोजन

Bhadohi. News: Yuva Friend Foundation organized the Bhadohi Half Marathon in a grand manner.
जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक ज्ञानपुर, जिलाध्यक्ष भाजपा, डीएम, एसपी, एडीएम ने हरी झण्डी दिखाई 

पूरे भारत से आये धावकों ने भदोही हाफ मैराथन में की सहभागिता

पूरे मैराथन रूट पर छात्र/छात्राओं सहित जनपदवासियों ने सभी धावको का किया उत्साहवर्धन, पेयजल की रही व्यवस्था

अश्वनी तिवारी @ नया सवेरा 

भदोही। युवा फ्रेन्ड फाउंडेशन द्वारा आयोजित 12 वीं  ‘‘भदोही हाफ मैराथन’’ का शुभारम्भ जंगीगंज पुलिस चौकी से जिला पंचायत अध्यक्ष भदोही अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र, जिलाधिकारी शैलेष कुमार आईएएस, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक आईपीएस, साध्वी राजलक्ष्मी मंदा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए स्वयं भी प्रतिभाग किया गया।

21.975 किलोमीटर की ‘‘भदोही हाफ मैराथन’’ का भव्य आयोजन संरक्षिका बीना दुबे के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। ज्ञात हो कि बीना दुबे पत्नी जितेन्द्र कुमार दुबे जोकि पूर्व में क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर रहे एवं वर्तमान में अपर पुलिस उपायुक्त मध्य कमिश्नरेट, लखनऊ कार्यरत हैं। 

संरक्षिका बीना दुबे ने कहा कि, ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाते हैं।

फाउंडेशन अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने सभी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि ,भदोही हाॅफ मैराथन में रजिस्टर्ड 573 धावकों के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, मतदाताओं सहित हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया। जिसमे भदोही के ही नारेपार सीतामढ़ी निवासी एथलेटिक्स सतीश वर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 71 हजार रूपए एवं वाराणसी के चंदन राजभर को दूसरे स्थान पर होने से 41 हजार रूपए एवं राजस्थान के भरतपुर निवासी विक्रम सिंह को तीसरे स्थान 21 हजार रूपये, प्रयागराज के रोहित कुमार को चौथा स्थान, पॉचवे स्थान पर वाराणसी के आकाश पटेल, छठवे स्थान पर फरीदाबाद के धीरज को पॉच-पॉच हजार रूपये, सातवें स्थान से लेकर 21 स्थान तक विजयी धावकों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप एक-एक हजार रूपए सहित मेडल, ट्रॉफी कप एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि भदोही जिले में पिछले बारह वर्षाे से भदोही हाफ मैराथन का आयोजन युवा फ्रेंड फाउंडेशन और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जाता रहा है।जिसके अध्यक्ष मनीष पाण्डेय जी व संरक्षिका बीना दुबे पत्नी जितेन्द्र दुबे है। भदोही हॉफ मैराथन जिले के जंगीगंज से शुरू होकर जिला स्टेडियम मुंसीलाटपुर पर समाप्त हुआ। मैराथन के निर्धारित पूरे रूट पर प्रशासन द्वारा साफ-सफाई, स्वच्छता आदि को सुनिश्चित किया गया वही पुलिस द्वारा सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था कायम रही।मैराथन के पूरे रूट पर जगह-जगह समाजसेवियों, जिला प्रशासन, स्कूली बच्चो, जनमानस द्वारा उत्साहवर्धन करने के साथ ही पेयजल का प्रबन्ध किया गया था। कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय एवं रूट पर पड़ने वाले सभी बेसिक स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा मतदान जागरूकता तख्ती पोस्टर लेकर, धावकों पर पुष्प् वर्षा करते हुए गर्व जोशी के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। 

यह भी पढ़ें | Lucknow News: प्रसाद जी हिन्दी साहित्य के जीते-जागते तीर्थ थे: योगेन्द्र उपाध्याय

समापन स्थल मुंसीलाटपुर जिला स्टेडियम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र, साध्वी राजलक्ष्मी मंदा, अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने तिरंगा गुब्बारों एवं सफेद कबूतर को आकाश में उड़ाकर खेल भावना का संदेश दिया।  

कार्यक्रम में विहिप राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, युवा फ्रेन्ड फाउंडेशन के सभी सदस्य,बीएसए शिवम पांडेय, डीआईओ डॉ0 पंकज कुमार, क्रीडा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार,एथलेटिक एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, कोच रुस्तम खान,संजय श्रीवास्तव, गोर्बधन राय, सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दर्ज की।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें