BREAKING

Jaunpur News: जौनपुर को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2026 की नामावली पुनरीक्षण में मिला द्वितीय स्थान

ई-बीएलओ एप पर सर्वाधिक मतदाता एंट्री में जनपद को मिला द्वितीय स्थान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 के पत्र द्वारा विशेष कार्याधिकारी एवं विभागाध्यक्ष ने अवगत कराया है कि त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण माह जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 के मध्य संपन्न कराया जाना है जिसको पूर्णतः स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जिला स्तरीय कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) उत्तर प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अत्यंत लगन परिश्रम एवं निष्ठा से कार्य किया गया। 

त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्य को कुशलता पूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु आयोग के निर्देशानुसार ई-बीएलओ एप से मतदाता एंट्री का अधिकतम प्रयोग किए जाने वाले सर्वोच्च तीन जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) को सम्मानित किया जाना है जिसमें जनपद जौनपुर के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के नेतृत्व में किये गये उत्कृष्ट कार्य के परिणामस्वरूप जनपद को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बरसठी क्षेत्र उपेक्षित : रोडवेज बस सेवा न होने से ग्रामीण परेशान, नवरात्र में भी नहीं मिली राहत

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मा0 राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन के कार्य में लगाए गए सभी कार्मिकों के अथक परिश्रम से हमारे जनपद को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। सभी के समन्वय एवं प्रयास का यह सार्थक परिणाम हैं। उन्होंने निर्वाचन के कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व भी जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के अंतर्गत पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ एप पर इंट्री संबंधी उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर आठ बीएलओ रविश मौर्या, विजय कुमार, विमलेश कुमार विश्वकर्मा, शैलेन्द्र कुमार भास्कर, रामबहादुर यादव, सत्यव्रत सिंह, गौरव कुमार, रामबचन यादव को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित भी किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्यों की लगातार समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्मिकों को प्रोत्साहित तथा उनका उत्साहवर्धन किया जाता रहा है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002



ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें