Jaunpur News: डीएम ने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का किया निरीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैंक के समस्त शाखा प्रबंधकों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत जनपद जौनपुर पूर्व में प्रथम स्थान पर था, लेकिन हाल के दिनों में प्रगति धीमी पड़ने के कारण जनपद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी बैंक शाखाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत करते हुए ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चाचकपुर वार्ड में स्ट्रीट लाइट गायब, अंधेरे से लोग परेशान
उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि जनपद के सभी बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि योजना से संबंधित आवश्यक प्रपत्रों की स्पष्ट चेकलिस्ट तैयार कर सभी शाखाओं में प्रदर्शित की जाए और निर्धारित दस्तावेजों के अतिरिक्त किसी भी अन्य कागजात की मांग न की जाए। साथ ही, जिन आवेदकों के आवेदन अपूर्ण हैं, उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन देकर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि उन्हें समय से ऋण उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि यह योजना जनपद के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनेंगे और जनपद के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर सभी बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
